आंवला: बरेली पुलिस ने 4 दिन पहले चोरी की ट्रॉली बेचने जा रहे दो शातिर चोरों को रास्ते में दबोचा
बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में ट्रॉली चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गई ट्रॉली और वारदात में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम दरावनगर निवासी हरिप्रकाश पाठक ने 9 जून को अपनी ट्रॉली चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होते ही आंवला पुलिस ने।