प्रखंड कार्यालय धोरैया में बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई.बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे बीडीओ ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से प्रखंड में चल रहे किसान पंजीकरण के लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी विभागों से सामूहिक प्रयास पर बल दिया गया. जीविका, आईसीडीएस,कृषि एवं शिक्षा विभाग को विशेष सक्रियता बरतने के निर्देश दिए गए.