मैनपुरी: मैनपुरी के डीएम कार्यालय में कुछ लोगों का तखत पर तास के पत्ते खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मैनपुरी के डीएम कार्यालय में तखत पर कुछ लोगों का ताश के पत्ते खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद मैनपुरी डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मामले में जांच कर सभी लोगों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।