हमीरपुर: मौहर गांव में भाई की हत्या करने वाले को सुनाई गई उम्रकैद व जुर्माने की सजा
भाभी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की पत्थर से सिर कूचकर नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी। तीन साल पुराने इस मामले में पत्नी की गवाही पर सोमवार को जिला जज मनोज कुमार राय की अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में मृतक की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिश्तों को तारतार करने वाली ये वारदात 15 जुलाई 2023 को थाना सुमे