भीलवाड़ा: तेरापंथ नगर के सामने ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक गंभीर घायल, संभवतः पटरी पार करते समय हुआ हादसा
कोतवाली थाना क्षेत्र के तेरापंथ नगर के सामने एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल को सरकारी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का इलाज जारी है।