गोंडा: गोंडा जीआरपी ने फर्जी TTE को किया गिरफ्तार, फर्जी आई कार्ड व यात्रियों से वसूले गए रुपये बरामद
Gonda, Gonda | Mar 15, 2024 शुक्रवार को गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रैन में चेकिंग के दौरान फर्जी TTE बनकर यात्रियो से टिकट चेकिंग व टिकट बनाने के नाम पर पैसे की वसूली करते हुए,अंशु खरबार निवासी गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आई कार्ड, नेम प्लेट तथा TTE का पोशाक तथा यात्रीयों से वसूला गया नगद रूपया, बरामद किया गया है। SHO ने बताया कि फर्जी TTE के विरुद्ध विधि कार्यवाही की गयी है।