गोंडा: जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त अभियुक्त को नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Mar 15, 2024 24.10.2023 को राम महेश गिरि निवासी महादेवा ने गांव के ही 8 लोगों के विरूद्ध मारपीट, गाली गलौज व जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कराया था। जिसमें नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नामजद अभियुक्त बृजेश गिरी को गंगापुर गोसाईपुरवा नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बृजेश गिरी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी है।