गोला: उपनगर गोला के ईदगाह, नूरी मस्जिद, सुभानी मस्जिद, सराय मस्जिद में मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार
Gola, Gorakhpur | Jun 17, 2024 उपनगर के ईदगाह, नूरी मस्जिद, सुभानी मस्जिद, सराय मस्जिद में अकीदतमंदों ने सोमवार को नमाज अदा किया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के पड़ौली, चक महेशपुर, कोहड़ी, रानीपुर गांवों में भी मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई थी। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए थानाप्रभारी गोला मौजुद रहे।