गोला: गोला क्षेत्र के बिसरा मे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारिणी का हुआ गठन
Gola, Gorakhpur | Jun 16, 2024 अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के गोरखपुर इकाई में संघठन विस्तार का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में गोला ब्लॉक के कार्यकारिणी का गठन रविवार को जिलाध्यक्ष लालू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष उग्रसेन सिंह, मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से विसरा निवासी कुशचंद को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक किया।