गोला: पटौहा पेट्रोल पंप के पास खड़ी डम्पर में बाइक सवार ने मारी ठोकर, ठोकर मारने के बाद बाइक पर सवार चालक हुआ बुरी तरह से घायल
Gola, Gorakhpur | Jun 17, 2024 गोला कौड़ीराम मार्ग पर स्थित चिलवा पुल हनुमान मंदिर के समीप पटौहा पेट्रोल पंप के पास रविवार को खड़ी डम्पर में बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। इससे बाइक पर सवार चालक पूरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर चालक डंपर खड़ा करके लघु शंका कर रहा था और बाइक सवार आकर भीड़ गया। घायल बाइक सवार की पहचान महुजा पकड़ी गाँव के निवासी नीरज के रूप में हुई।