गोला: होटल संचालक से फिरौती मांगने वाले बिच्छू गैंग के दो बदमाशों को गोला पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल
Gola, Gorakhpur | Jun 15, 2024 गोरखपुर जनपद के गोला क्षेत्र में कुख्यात बिच्छू गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन पर बीते दिनों एक होटल संचालक से फिरौती मांगने और मारपीट करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि बीते 14 मई को कस्बे के होटल संचालक व वार्ड संख्या 18 निवासी पुष्कर उर्फ अभिषेक यादव ने गोला थाने में तहरीर दिया था।