गोला: रकौली गांव स्थित सरयू नदी तट के निकट नउवा बाबा कुटी के पास सप्ताह भर से दिख रहा घड़ियाल
Gola, Gorakhpur | Jun 16, 2024 गोला क्षेत्र के रकौली गांव स्थित सरयू नदी तट के निकट नउवा बाबा कुटी के पास एक विशाल काय घड़ियाल अक्सर दिखाई दे जाता है। जिसे मंदिर के पुजारी सहित गांव के लोग कई बार देख चुके है और गांव के लड़को ने वीडीओ बना शोसल मीडिया पर वायरल किया है। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत नजर डाला जाय तो गर्मी के सीजन में बच्चे युवको के संग तमाम लोग अक्सर नदी में स्नान आदि करने आते है।