सरदारशहर: सरदारशहर के रीको एरिया में एक माह से जलभराव, सड़क धंसी, हादसों से वाहन चालक परेशान
सरदारशहर-बीकानेर मुख्य मार्ग पर रीको इंडस्ट्रियल एरिया में पिछले एक माह से जलभराव से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कृषि उपज मंडी के पास गौशाला समिति के सामने बड़े गड्ढे बन गए हैं, कई वाहन असंतुलित होकर पलट चुके हैं। हादसों के डर से वाहन रीको के अंदर से निकलने को मजबूर है।