डौण्डीलोहारा: विश्व पर्यावरण दिवस पर वनपरिसर डौंडीलोहारा में पौधारोपण किया गया, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र डौंडीलोहारा अंतर्गत निस्तार एवं उपभोक्ता डिपो डौंडीलोहारा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, वन प्रबंधन समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।