बीकानेर: जिले में 'ऑपरेशन नीलकण्ठ' शुरू, नशे के नेटवर्क पर पुलिस चलाएगी विशेष अभियान: एसपी
बीकानेर में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन प्लान लागू करते हुए ‘ऑपरेशन नीलकण्ठ’ की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर 8 अप्रैल से जिलेभर में यह अभियान लागू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत अब कार्रवाई केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नशे के उत्पादन, सप्लाई, वितरण और फाइनेंशियल नेटवर्क पर भी सीधा प्रहार किया जाएगा। प