बलरामपुर: डीएम व एसपी द्वारा सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं
जनपद बलरामपुर में डीएम पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार द्वारा तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गंभीरता से लेकर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।