बलरामपुर: रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी का पुलिस ने सफल अनावरण किया, 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद
9 जून मंगलवार दोपहर 3:00 बजे उतरौला मार्ग ग्राम पकड़ी के पास से थाना रेहरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल चोरी की घटना में शामिल पुलिस द्वारा 3 चोर को गिरफ्तार कर 6 अदद मोबाइल बरामद की गई है। पुलिस ने बताया बाबू रजा, कृष्णा यादव,एवं नीरज कुमार निवासी धुसवा को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर न्यायालय रवाना किया गया है।