बलरामपुर: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बलरामपुर के दौरे पर बाढ़ खंड द्वारा कराए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण
9 जून मंगलवार 4 बजे जनपद बलरामपुर मे एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मंत्री जल शक्ति विभाग स्वतंत्र देव सिंह ने विकासखंड श्री दत्त गंज के ग्राम चंदापुर में काटन रोधी कार्य का निरीक्षण किया। मंत्री ने बाढ़ खंड द्वारा कराए जा रहे कार्यों को देखा।उन्होंने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी फ्लड फाइटिंग एवं कटान रोधी कार्य को पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया।