सतना में इमरजेंसी के बीच फायर ब्रिगेड खराब!
आगजनी की घटना के दौरान नगर निगम की दमकल गाड़ी बीच रास्ते में ही खराब हो गई। हालात ऐसे बने कि लोगों को दमकल वाहन को धक्का देकर स्टार्ट करना पड़ा।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम की फायर ब्रिगेड के रखरखाव और मेंटेनेंस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सवाल यह है कि अगर आगजनी जैसी आपात स्थिति में ही दमकल वाहन रास्ते में खराब हो जाए, तो समय पर राहत कैसे पहुंचेगी?
सतना | मध्य प्रदेश
#Satna #FireBrigade #MunicipalCorporation #MadhyaPradesh #breakingnewsindia
Indore, Indore | Sep 18, 2026