सतबरवा: मजदूर दिवस पर भी औरंगा नदी जलाशय परियोजना में काम जारी, शोषण के आरोप
मजदूर दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी औरंगा नदी जलाशय परियोजना में मजदूरों से काम कराए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी और सवाल उठने लगे हैं। सांसद प्रतिनिधि धीरज कुमार ने शनिवार दोपहर 4 बजे आरोप लगाया कि जेडब्ल्यूआईएल कंपनी द्वारा विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में श्रमिक दिवस पर मजदूरों से अवकाश के दिन भी कार्य लिया गया।