गुन्नौर: कस्बा रजपुरा के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक हुआ घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रजपुरा के समीप रविवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बबराला थाना क्षेत्र के गांव कैल निवासी वीरेश कुमार घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया।प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।