फरसगांव: NH-30 मांझीआठगांव के पास हुए सड़क हादसे में मृतक सायकल सवार की 15 घंटे में नहीं हुई पहचान, पुलिस जुटी पहचान में
NH-30 मांझीआठगांव के पास शुक्रवार सुबह 4 बजे एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार और दो साइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार रामजी मरकाम,निवासी चीचाड़ी डुरकीपारा घायल हो गया।जो फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती हैं,वही एक अज्ञात सायकल चालक कि मौत हो गई और दूसरा साइकिल सवार मौके से लापता हो गया।वही 15 घण्टे के बाद भी मृतक सायकल सवार की पहचान नही हो पाई है