बलौदाबाज़ार: मुख्यमंत्री श्री साय ने 'हम होंगे कामयाब 2.0' वेब पोर्टल लॉन्च किया, युवाओं से आत्मनिर्भर बनने के लिए पंजीकरण की अपील की
बलौदाबाजार, 23 मई 2026/ जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बीते दिन सुशासन तिहार अंतर्गत विकासखंड भाटापारा के ग्राम करहीबाजार में आयोजित शिविर में स्टॉल अवलोकन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा विकसित "हम होंगे कामयाब टु प्वाइंट ज़ीरो" वेब पोर्टल को लांच किया। इस वेब पोर्टल पर युवाओं को नियोक्ता, रिक्तियां, प्रशिक्षण की जानकारी सहित कैरियर मार्गदर्शन भ