हज़ारीबाग: डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक में आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेसी नेता संजय तिवारी की तबीयत बिगड़ी, पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे
हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले सहयोगी दलों के समर्थन के साथ डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के निकट पांच सुत्री मांग को लेकर कांग्रेसी नेता संजय तिवारी आमरण अनशन पर बैठ गए हैं । वहीं संजय तिवारी की तबियत बिगड़ गई , जिसके बाद अस्पताल से पहुँचे स्वास्थ्य कर्मी उनकी जाँच की ।