हज़ारीबाग: हजारीबाग में संकुल स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित, मण्डई उर्दू में विजेता, नूरा हिंदी में उपविजेता
हज़ारीबाग़: दिनांक 27 जनवरी 2025 को सी.आर.सी. मध्य विद्यालय, कोरी बालक में सोमवार दोपहर 12:00बजे संकुल स्तरीय रसोईया-सहायिका कुकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इस आयोजन में सी.आर.सी. अंतर्गत 21 विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य रसोईया-सहायिकाओं को भोजन बनाने के प्रति रुचि जागृत करना था।