अशोक नगर: मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना: रोजगार स्थापित करने के इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर लाभ लें
अशोकनगर प्रदेश के शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोडने के लिये मध्यप्रदेश शासन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना प्रारंभ की गई है। योजनान्तर्गत युवाओ को स्वंय का उद्योग व्यवसाय उद्यम स्थापित करने हेतु बैंको के माध्यम से कम ब्याज दर पर कोलेटरल फी लोन उपलब्ध कराया जावेगा।