निवाई: निवाई पुलिस ने एनडीपीएस के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Niwai, Tonk | May 11, 2026 निवाई सदर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में एक वर्ष से अधिक समय से फरार टॉप-10 वांछित आरोपी फैजान (24) पुत्र फरीद खान को गिरफ्तार किया। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा के अनुसार जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।