बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगल में छिपाए गए अवैध हथियार और कारतूस बरामद, तस्कर फरार
बांका। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बांका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बौंसी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर लवधरिया टोला के समीप डैम के पास छापेमारी कर अवैध हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बौंसी के नेतृत्व में गठित टीम ने 15 जून 2026 को कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि दो अपराधी अवैध हथियार लेकर इलाके में मौजूद हैं। पुलिस टीम के पहुंचते ही दोनों संदिग्ध हथियार के साथ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे झाड़ी में हथियार फेंककर फरार होने में सफल रहे।
तलाशी के दौरान पुलिस ने झाड़ियों से एक लंबी राइफल, एक देसी छोटा मस्कट तथा बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए।
बरामदगी
एक लंबी राइफल (मैगजीन सहित)
राइफल में लोड 3.15 बोर की 5 गोलियां
राइफल के बट में बंधी 3.15 बोर की 16 गोलियां
एक देसी छोटा मस्कट
मस्कट में लोड 3.15 बोर की 1 गोली
पुलिस फरार अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
#BankaPolice #BankaNews #IllegalArms #PoliceAction #BiharNews #BreakingNews
Amarpur, Banka | Jun 18, 2026