बदायूं: छीतरपुर महरोला गांव के जंगल में विद्युत पोल पर लाइन ठीक कर रहे संविदा लाइनमैन की करंट लगने से हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 7, 2024 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के छीतरपुर महरोला गांव के रहने वाले 27 वर्षीय अतर सिंह पुत्र नवल किशोर विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन के पद पर इस्लामनगर के विद्युत उपकेन्द्र पर कर्मचारी थे। किसी उपभोक्ता की शिकायत पर अतर सिंह विद्युत विभाग की ओर से बिजली ठीक करने गए थे। बिजली ठीक करते समय तारों में करंट आने से संविदा लाइनमैन की मौत हुई।