बदायूं: खैरपुरा गांव में सांड के हमले से किशोर हुआ गंभीर घायल। इलाज को जिला अस्पताल में कराया भर्ती।
Budaun, Budaun | Mar 6, 2024 बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के खैरपुरा गांव में आवारा सांड ने किशोर पर हमला कर दिया। जिसमें किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल किशोर अभिषेक पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी खैरपूरा थाना मूसाझाग क्षेत्र का रहने वाला है। घायल किशोर का बदायूं जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।