बदायूं: जिला अस्पताल परिसर में कबाड़े के तौर पर खड़ी 108 की 6 एंबुलेस में आग लगी, अग्निशमन की टीम ने आग को बुझाया
Budaun, Budaun | Mar 7, 2024 बुधवार को बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर में कबाड़े के तौर पर खड़ी 108 की 6 एंबुलेंस में आग लगा गई। जिला अस्पताल परिसर में मोर्चरी के पास खड़ी 6 108 एंबुलेंस धू-धू कर जलने लगी। एंबुलेंस जलने से जिला अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी आलोक मिश्रा, कोतवाली तथा सिविल लाइंस का फोर्स मौके पर पहुंच गया।