बदायूं: इस्लामनगर पेट्रोल पंप के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर घायल। ईलाज को जिला अस्पताल में कराया भर्ती।
Budaun, Budaun | Mar 6, 2024 बदायूं के इस्लामनगर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार रामपाल पुत्र राम दयाल निवासी नगला वारा थाना इस्लाम नगर क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल घायल बाइक सवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।