बदायूं: दातागंज के बड़ापरा मोहल्ला में ससुरालियों ने मारपीट कर व गला दबाकर की विवाहिता की हत्या, ससुराल वाले घर से हुए फरार
Budaun, Budaun | Mar 6, 2024 दातागंज के बड़ापरा मोहल्ला में मंगलवार को ससुराल वालों ने विवाहिता की मारपीट कर व गला दबाकर की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं पड़ोसियों ने इसकी सूचना विवाहिता के मायके वालों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका दयावती के शव को कब्जे में लेकर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।