बाढ़: बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में फायर सेफटी भगवान भरोसे: मुजफ्फरपुर और दिल्ली के होटल अग्निकांड के बाद अस्पताल आई हरकत में
Barh, Patna | Jun 5, 2026 दिल्ली और मुजफ्फरपुर में हुए भीषण अग्निकांड में दर्जनों लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल का प्रबंधन हरकत में आया और तमाम अग्निशमन यंत्र का निरीक्षण किया गया। उपाधीक्षक डॉ. विनय कुमार चौधरी ने लगभग 1 बजे बताया कि अग्निशमन उपकरण के संचालन के लिए कर्मचारियों को मॉक ड्रिल कराया गया है, ताकि अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न हो तो उससे बचा जा सके।