हुज़ूर: रीवा जेल में बंद भोपाल के युवक से मारपीट, मां का आरोप जेल अफसर को ₹50000 नहीं दिए तो बेटे को अधमरा कर दिया
Huzur, Bhopal | Jun 8, 2024 भोपाल के युवक को रीवा जेल में पीटने का मामला सामनेआया है। वह हत्या के केस में सजा काट रहा है। 12 मई को उसे नर्मदापुरम जेल से रीवा जेल में ट्रॉंसफर किया गया है।युवक की मां का आरोप है कि जेल में एक चक्कर अधिकारी(अष्टकोण प्रभारी) ने बेटे से सुकून से जेल काटने के नाम पर50 हजार रुपए देने की मांग की थी। रकम नहीं देने पर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है।