हरदोई: शहर में बेहताशा बढ़ रहे ई-रिक्शा के चलते यातायात व्यवस्था ध्वस्त, रूट निर्धारण में फिसड्डी यातायात व परिवहन विभाग
Hardoi, Hardoi | May 12, 2026 शहर में ई-रिक्शाओं की संख्या लगातार बढ़ने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रमुख चौराहों और बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल समय और बाजार के व्यस्त घंटों में देखने को मिल रही है।