पीलीभीत: कुंवरगढ़ मोहल्ले में भाजपा के नगर अध्यक्ष की पिटाई, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पर लगाया गया आरोप
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला कुंवर गढ़ में भाजपा के नगर अध्यक्ष की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है भाजपा नगर अध्यक्ष का आरोप है कि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।