पीलीभीत: सुल्तानपुर गांव में विधायक ने भारत निर्माण राजीव गाँधी सेवा केंद्र व अंत्येष्टि स्थल का फीता काटकर किया शुभारंभ
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में भारत निर्माण राजीव गाँधी सेवा केंद्र व अंतयेष्टि स्थल का भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने फीता काटकर शुभराम्भ किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही योजनाओं व वक्फ बोर्ड के बिल पास होने की ग्रामीणों को जानकारी दी।