पीलीभीत: धनाराघट शारदा नदी का जलस्तर कम होने से पुल पर आवागमन हुआ शुरू
थाना हजारा क्षेत्र में जाने और नदी की दुसरे किनारे पर बसे ग्रामीणों को तहसील व जिला मुख्यालय आने के पुल से गुजरना पड़ता है। ग्रामीण कम दूरी तय कर तहसील व जिला मुख्यालय आराम से पहुंच जाते है। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से धनाराघट पर बने पेंटून पुल पर आवागमन बंद कर दिया जाता है। जिससे लोगों को भीरा पलिया से होकर लंबी दूरी तय कर तहसील व जिला मुख्यालय आना पड़ता है।