कामां: कामां पुलिस की कार्रवाई में 3 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
कामां थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंटों की पालना करते हुए तीन वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अयूब,रमजान और अनवर को अलग-अलग स्थानों से दबोचा।डीग एसपी के निर्देशन में ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत कार्रवाई की है। गुरुवार शाम 6 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी।पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है।