धौलपुर: नगर परिषद आयुक्त रात 9 बजे अकेले बाजार पहुंचे, अतिक्रमण हटाने से पहले दुकानदारों को दी समझाइश
धौलपुर शहर को जाम और अतिक्रमण की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर परिषद के नव नियुक्त आयुक्त विष्णु परमार ने अनोखी पहल की है। चार्ज संभालने के कुछ ही दिनों बाद आयुक्त रात करीब 9 बजे खुद अकेले शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचे। संत रोड, बजरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने दुकानदारों से सीधे संवाद किया और दुकानों के बाहर रखे सामान तथा नालों पर किए गए अति