रायसेन: नीनोद में ओलावृष्टि से फसलें तबाह, किसानों की चिंता बढ़ी
Raisen, Raisen | Apr 2, 2026 सांची विकासखंड के दीवानगंज क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश और हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया। वहीं नीनोद गांव में देर शाम हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ग्रामीणों के अनुसार खेतों में खड़ी गेहूं, चना और सरसों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई जगह फसलें पूरी तरह जमीन पर बिछ गईं,