नबीनगर: मोहरी ईंटवा में 5 साल के मासूम सिद्धार्थ की हत्या, प्रेम-प्रसंग में आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टण्डवा थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम सिद्धार्थ कुमार की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मोहरी ईंटवा निवासी प्रमोद सिंह का पुत्र सिद्धार्थ 30 जून की रात घर से अचानक लापता हो गया था। सूचना मिलते ही टण्डवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की और खोजबीन शुरू की।