गिरिडीह: पचंबा स्थित सार्वजनिक दुर्गा स्थान में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, भावपूर्ण विदाई दी गई
पचंबा स्थित सार्वजनिक दुर्गा स्थान में मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई।इसको लेकर रात 12 बजे तक विसर्जन और उसके बाद की गतिविधियां संचालित की गई। सार्वजनिक दुर्गा स्थान से मां की प्रतिमा को श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर बुढ़वा तालाब पहुंचे।रस्ते भर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।।