नबीनगर: करपतई गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, चार लोग हुए जख्मी
मदनपुर थाना क्षेत्र के करपतई गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी है.जिसमे चार लोग जख्मी हो गए.जख्मियों में करपतर्ई गांव के राजेश कुमार,अनुज कुमार, नारायण यादव, सुनील यादव शामिल है.उक्त जख्मियों का इलाज सीएचसी मदनपुर में कराया गया. मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई है.