झांसी: झांसी में पेंटिंग बनाकर बेटी ने खोला मां की हत्या का राज, कोतवाली थाना पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Feb 18, 2025 सोनाली समथर के नई बस्ती की रहने वाली थी। अभी वह फैमिली के साथ पंचवटी स्थित शिव परिवार कॉलोनी में रहती थी। 2019 में उसकी शादी संदीप बुधौलिया से हुई थी। 5 साल की बच्ची दर्शिका पेंटिंग बनाकर मां की हत्या का राज खोल दिया। उसने पेंटिंग बनाकर बताया कि किस तरह पापा ने हत्या की। फिलहाल झांसी की कोतवाली थाना पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।