कामां: कामां में बाइक चोरी का प्रयास CCTV में कैद, चोर नाकाम, वीडियो हुआ वायरल
कामां के जुरहरा रोड स्थित गालिब हॉस्पिटल के बाहर एक युवक द्वारा मंगलवार सुबह 10 बजे बाइक चोरी का प्रयास किए जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवक पहले काफी देर तक मौके की रेकी करता रहा,फिर बाइक ले जाने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से गिर पड़ा और चोरी में सफल नहीं हो सका।बाइक मालिक के बाहर आने पर उसने बाइक बदलने की बात कहकर बचने का प्रयास किया।