मुगलसराय: लौदा गांव में मजदूर की झोपड़ी में भीषण आग लगी, बछड़े की मौत और लाखों का नुकसान
अलीनगर क्षेत्र के लौदा गांव में शनिवार को दोपहर 01 बजे को कैलाश नामक मजदूर की झोपड़ी में आग लगने से एक बछड़े की मौत हो गई और भैंस झुलस गई। घर का सामान जलकर राख हो गया। फायरब्रिगेड के मौके पर समय से ना पहुंचे पर ग्रामीण नाराज दिखे वही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। करीब 2 लाख के नुकसान का अनुमान है, प्रशासन से मुआवजे की मांग ग्रामीणों की किया।