हटा: बर्धा उपस्वास्थ्य केंद्र के बाहर फर्श पर आदिवासी महिला का प्रसव,मड़ियादो अस्पताल भेजा गया
Hatta, Damoh | Sep 3, 2024 इमलिया गांव से बर्धा उपस्वास्थ्य केन्द्र प्रसव कराने पँहुची गर्भवती महिला मनीषा पति नारायण आदिवासी ने अस्पताल के बाहर फर्श पर बच्चे को जन्म दिया,दरअसल गर्भवती महिला को लेकर परिजन जब बर्धा उपस्वास्थ्य केंद्र पँहुचे तो अस्पताल गेट पर ताला पड़ा मिला,प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने बन्द अस्पताल के बाहर ही बच्चे को जन्म दिया,कुछ देर बाद जच्चा बच्चा को मड़ियादो भेजा