चास: बोकारो स्टील प्लांट विस्तार में अनदेखी के आरोप पर भाकपा-माले ने गेट जाम की चेतावनी दी
Chas, Bokaro | Jul 14, 2026 बोकारो जिले के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की विस्तार परियोजना को लेकर भाकपा (माले) ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है।मंगलवार समय 11 बजे सेक्टर-8 स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक के बाद माले नेता राजू दुबे ने कहा कि विस्तार कार्य में स्थानीय विस्थापितों और बीएसएल कर्मियों के आश्रितों की अनदेखी की जा रही है, जबकि काम बाहरी ठेकेदारों को दिया जा रहा है।